Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: भागुली देवी के उद्यम में कारगर साबित हुई ग्रामीण उद्यम वेग वृद्धि परियोजना, अन्य लोगों के लिए बनीं प्रेरणास्रोत

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में जिलाधिकारी आलोक कुमार पांडेय एवं मुख्य विकास अधिकारी  दिवेश शाशनी के मार्गदर्शन में विकास खंड चौखुटिया में ग्रामीण उद्यम वेगवृद्धि परियोजना (रीप) के तहत उल्लेखनीय पहल की जा रही है।

क्षेत्र के लिए एक प्रेरणादायक उदाहरण भागुली देवी

इस पहल का उद्देश्य सभी पात्र व्यक्तियों तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाना है। इसके तहत, एनआरएलएम समूह से जुड़ी महिला उद्यमी, भागुली देवी को उनके पारंपरिक लोहार व्यवसाय को आधुनिक स्वरूप देने में सहायता प्रदान की गई है। भागुली देवी का परिवार सदियों से लोहार का कार्य करता आ रहा है, किंतु आर्थिक चुनौतियों के कारण उन्हें इस व्यवसाय को कुछ समय के लिए छोड़ना पड़ा था। रीप परियोजना के अंतर्गत, उन्हें 75,000 रुपये का अनुदान और 1.5 लाख रुपये का बैंक ऋण प्रदान किया गया। इस वित्तीय सहायता का उपयोग करते हुए भागुली देवी ने अपनी लोहार इकाई को आधुनिक मशीनों से सुसज्जित किया है। आज के समय में उनका परिवार कृषि एवं गैर-कृषि यंत्रों का निर्माण कर आसपास के गांवों में विक्रय कर रहे हैं। साथ ही, चौखुटिया, मांसी और द्वाराहाट जैसे स्थानीय बाजारों में भी अपने उत्पादों का विपणन कर रहे हैं। उन्होंने पूरे क्षेत्र के लिए एक प्रेरणादायक उदाहरण स्थापित किया है।

Exit mobile version