Site icon Khabribox

अल्मोड़ा दुखद: पुलिस की भर्ती में शामिल होने जा रहें युवक की मौत, बस के शीशे से टकराने से आई थी गंभीर चोट

अल्मोड़ा जिले से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा जिले के रानीखेत के युवक की एक हादसे में मौत हो गई। जो पुलिस की भर्ती के लिए जा रहा था।

सिर पर आई गंभीर चोट

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सराईंखेत के मटखानी गांव (स्याल्दे ब्लाक) निवासी दान सिंह रावत का 21 वर्षीय पुत्र राहेत सिंह रावत प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहा था। उसने हालिया अल्मोड़ा में पुलिस भर्ती में हिस्सा लिया था। बीते कल गुरुवार को वह शारीरिक परीक्षा देने के लिए देहरादून जा रही रोडवेज बस यूके 07 पीए 4243 में बैठा था। सायं तीन बजे बस नगर से कुछ दूर खैरना रानीखेत स्टेट हाईवे पर पन्याली के पास पहुंची थी। तभी रोहित को उल्टी आने लगी। उसने सिर बाहर किया। तभी मोड़ पर चालक दीप सिंह ने ब्रेक लगाए। जोर का झटका लगने से राेहित के सिर का पिछला हिस्सा खिड़की से टकराया। जिससे कांच के टुकड़े व शीशे की क्लिप उसके सिर में गहरे तक जा घुसी। जिसके बाद युवक को नागरिक चिकित्सालय ले जाया गया, मगर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

दी जाएगी बीमा राशि

जिस पर रमेश रौतेला, एआरएम रानीखेत ने बताया कि परिवहन निगम की ओर से मृतक के स्वजन को फौरी सहायता के तौर पर 25 हजार रुपये दिए जाएंगे। वहीं विभागीय स्तर से पांच लाख रुपये की बीमा राशि भी प्रदान की जाएगी।

Exit mobile version