Site icon Khabribox

अल्मोड़ा दुखद: लोकगायक टीकाराम उपाध्याय ने दुनिया को कहा अलविदा, भगनौल, छपेली आदि विधाओं के थे मशहूर गायक

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा जिले के द्वाराहाट विकासखंड के ग्राम मैनोली (कुई) निवासी लोकगायक टीकाराम उपाध्याय का निधन हो गया है।

लोकगायक टीकाराम उपाध्याय का निधन

मिली जानकारी के अनुसार लोकगायक टीकाराम उपाध्याय ने 94 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कह दिया। टीकाराम भगनौल, छपेली आदि विधाओं के मशहूर गायक थे। उम्र के अंतिम पड़ाव में भी लोक संस्कृति के प्रति उनमें गजब का उत्साह था। उनके हुड़के की थाप जहां लोगों में जोश भर देती थी वही हमूं हूं ल्यावो बैलबौटमा की प्रस्तुति जीवन में रंग भर देती थी। अब ये आवाज हमेशा के लिए खामोश हो गई है।

Exit mobile version