Site icon Khabribox

अल्मोड़ा दुखद: पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष उमा बिष्ट का निधन, जताया शोक

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा की पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष उमा बिष्ट का निधन हो गया है।

लंबे समय से चल रही थी अस्वस्थ

पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष और द्वाराहाट विधायक मदन सिंह बिष्ट की धर्मपत्नी उमा बिष्ट का निधन हो गया हैं। वह लंबे समय से अस्वस्थ चल रही थी। आज मंगलवार को दिल्ली स्थित एक निजी अस्पताल में उन्होंने अंतिम सांस ली।

शोक व्यक्त किया

पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष के निधन पर लोगों ने गहरी शोक संवेदना प्रकट की है। वहीं अंत्येष्टि स्थानीय श्मशान नौलाकोट थाना द्वाराहाट क्षेत्रांतर्गत की जाएगी।

Exit mobile version