Site icon Khabribox

अल्मोड़ा दुखद: भाजपा जिला मंत्री सुनील बिष्ट की माता का निधन, जताया शोक

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा भाजपा जिला मंत्री व पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष सुनील बिष्ट की माता कुंती देवी का निधन हो गया है।

अस्पताल में ली अंतिम सांस

वह कुछ दिनों से बीमार चल‌‌ रही थी। उन्होंने 68 साल की उम्र में अंतिम सांस ली। बीते रविवार देर शाम उन्होंने यहां बेस अस्पताल में उपचार के दौरान अंतिम सांस ली। आज सोमवार को कोसी स्थित घाट में उनका अंतिम संस्कार किया गया। मुखाग्नि उनके पुत्र अशोक बिष्ट और सुनील बिष्ट ने दी।

जताया शोक

उनकी माता के निधन पर भाजपा जिलाध्यक्ष महेश नयाल, पूर्व विस उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह चौहान, पूर्व विधायक कैलाश शर्मा, पूर्व दर्जा राज्यमंत्री मंत्री गोविन्द सिंह पिलखवाल शैलेंद्र साह, सौरभ वर्मा, कुंदन लटवाल, अमित बिष्ट, संजय बिष्ट, रवि चौहान, रवि रौतेला, देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल जिलाध्यक्ष मनोज सिंह पवार, अंकित पांडे, मनोज जोशी, कैलाश गुरुरानी, कृष्ण बहादुर, दर्शन रावत, जिला पंचायत सदस्य आंनद सिंह कनवाल, जगदीश नगरकोटी, अर्जुन बिष्ट, नवीन बिष्ट, मनीष खाती, प्रकाश मेहता, मनीष बिष्ट, ललित कनवाल, सुंदर सिंह, विनोद लटवाल आदि ने शोक जताया है।

Exit mobile version