Site icon Khabribox

अल्मोड़ा दुखद: प्रतिष्ठित दवा व्यवसायी प्रमोद शाह का निधन, बेस अस्पताल में ली अंतिम सांस

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा शहर के प्रतिष्ठित दवा व्यवसायी प्रमोद शाह (प्रकाश मेडिकल स्टोर) का बीते कल शुक्रवार को निधन हो गया है।

प्रतिष्ठित दवा व्यवसायी प्रमोद शाह का निधन

वह काफी लंबे समय से अस्वस्थ‌ चल रहे थे। जिसके चलते बीते कल शाम 5 बजे उन्होंने बेस अस्पताल में अंतिम सांस ली। अपने पेशे के प्रति हमेशा गंभीर रहने वाले प्रमोद साह अपने पीछे भरा पूरा परिवार छोड़ गए हैं। आज विश्वनाथ घाट में उनका अंतिम संस्कार किया गया। केमिस्ट एसोसिएशन ने शोक संतप्त परिवार को सांत्वना देकर विश्वनाथ घाट में 2 मिनट मौन रख कर मृतात्मा को श्रद्धांजलि  दी।

जताया शोक

इस शोक सभा मे बी, एस मनकोटी,आशीष वर्मा,राघव पंत,गिरीश उप्रेती,कस्तूरी लाल,रोहित वर्मा,गगन जोशी,जितेंद्र वर्मा,जगदीश पंत,विनोद गरिया,हेम नारियाल, राजू नयाल सहित यूनियन के पदाधिकारी मौजूद रहे।

Exit mobile version