Site icon Khabribox

अल्मोड़ा दुखद: वरिष्ठ कलाकार और व्यापारी दशरथ लाल गुप्ता का निधन, देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल ने जताया शोक

अल्मोड़ा से जुड़ी दुखद खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में बीते दिन 02 अक्टूबर को दशहरे की शाम अल्मोड़ा की पुतला निर्माण परंपरा से जुड़े वरिष्ठ कलाकार और व्यापारी दशरथ लाल गुप्ता का 72 वर्ष की आयु में निधन हो गया है।

दी श्रद्धांजलि

वह लंबे समय से बीमार चल रहे थे। दशरथ लाल गुप्ता 1984 से अल्मोड़ा के दशहरा महोत्सव और पुतला निर्माण से जुड़े रहे। दो वर्ष पहले तक वे स्वयं सक्रिय रूप से पुतलों के निर्माण में भाग लेते और अक्षय कुमार के पुतले को स्टेडियम तक ले जाया करते थे। उनके निधन पर पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है। उनके निधन पर देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल अल्मोड़ा जिले के पदाधिकारियों ने एक शोक व्यक्त किया है और दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए प्रार्थना की कि प्रभु दिवंगत आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान दे एवं शोकाकुल परिवार को इस दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें।

जताया शोक

शोक व्यक्त करने वालो में देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल अल्मोड़ा जिला अध्यक्ष मनोज सिंह पवार, नगर अध्यक्ष संजय साह ‘रिक्खू’, प्रदेश उपाध्यक्ष मनोज वर्मा, जिला कार्यकारी अध्यक्ष प्रमोद पवार ‘भीमा’, जिला महिला उपाध्यक्ष वंदना वर्मा, महिला नगर उपाध्यक्ष मनु गुप्ता, नगर महासचिव दीप चंद्र जोशी, जिला महामंत्री हिमांशु कांडपाल, जिला प्रभारी यूसुफ़ तिवारी, जिला उपाध्यक्ष हिमांशु बिष्ट, नगर उपाध्यक्ष दीपक जोशी, आनंद सिंह भोज, जिला संगठन मंत्री नीरज थापा, जिला संयुक्त महामंत्री कमल बिष्ट, जिला कोषाध्यक्ष गणेश जोशी, नगर कोषाध्यक्ष रोहित साह, नगर उप सचिव जयप्रकाश पांडे, अमन टकवाल, जिला मंत्री दिनेश कांडपाल, दीपक बिष्ट, दीपक नायक, जिला प्रचार मंत्री दीक्षित जोशी आदि ने शोक जताया है।

Exit mobile version