Site icon Khabribox

अल्मोड़ा दुखद: वरिष्ठ व्यापारी भुवन चंद्र कांडपाल का लम्बी बीमारी से निधन, देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल के पदाधिकारियों व स्थानीय व्यापारियों ने जताया शोक

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में न्यू सब्जी मंडी मछली गली के वरिष्ठ व्यापारी भुवन चंद्र कांडपाल का लम्बी बीमारी के चलते निधन हो गया है।।

लंबी बीमारी के चलते‌ निधन

बीते कल सोमवार को उपचार के दौरान उनका निधन हो गया। उनके निधन पर देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल अल्मोड़ा के पदाधिकारियों एवं समस्त न्यू सब्जी मंडी के व्यापारियों ने श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति व परिजनों को दुख की घड़ी सहन करने की शक्ति प्रदान करने के लिए ईश्वर से प्रार्थना कर शोक व्यक्त किया।

जताया शोक

श्रद्धांजलि अर्पित करने वालो में समस्त न्यू सब्जी मंडी के व्यापारियों एवं देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल अल्मोड़ा जिला अध्यक्ष मनोज सिंह पवार, नगर अध्यक्ष संजय साह ‘रिक्खू’, जिला कार्यकारी अध्यक्ष प्रमोद पवार ‘भीमा’, पार्षद एवं महिला जिला उपाध्यक्ष वंदना वर्मा, महिला नगर उपाध्यक्ष मनु गुप्ता, नगर महासचिव दीप चंद्र जोशी, जिला महामंत्री हिमांशु कांडपाल, जिला उपाध्यक्ष हिमाशु बिष्ट, नगर उपाध्यक्ष दीपक जोशी, आनंद सिंह भोज, नगर उपसचिव अमन टकवाल, जय प्रकाश पांडे, नगर कोषाध्यक्ष रोहित साह, जिला संगठन मंत्री नीरज थापा ‘बिट्टू’, जिला संयुक्त महामंत्री कमल बिष्ट, जिला कोषाध्यक्ष गणेश जोशी ‘गुड्डू’, जिला मंत्री दिनेश कांडपाल, दीपक बिष्ट, दीपक नायक, जिला प्रचार मंत्री दीक्षित जोशी, वरिष्ठ व्यापारी राम सिंह सलाल, परवेश कुरैशी, भीम सिंह बिष्ट राजदीप सिंह बिष्ट, नरेंद्र साह, कमल सलाल, उमेश सलाल, चंदन सिंह बिष्ट, साजिद कुरैशी अनश, यामीन, फैजान, मोहमद नबी आदि व्यापारियों ने शोक व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति की कामना की।

Exit mobile version