Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: दुःखद- व्यापार मंडल अल्मोड़ा के पूर्व जिला अध्यक्ष श्याम लाल साह का आकस्मिक निधन.. व्यापारियों ने जताया शोक

प्रान्तीय उधोग व्यापार मंडल अल्मोड़ा के पूर्व जिला अध्यक्ष, वर्तमान जिला संरक्षक व वरिष्ठ व्यापारी श्याम लाल साह जी का आज देर सायं 5 बजे के समय हल्द्वानी में आकस्मिक निधन हो गया। वे चारधाम की यात्रा कर हल्द्वानी पहुंचे थे। निधन की सूचना मिलते ही अल्मोड़ा के समस्त व्यापारियों में शोक की लहर छाह गई। जिला व्यापार मंडल, नगर व्यापार मंडल व अल्मोड़ा जिले के समस्त व्यापारियों ने नम आंखों से दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना कर शोक सभा की। परिवार से प्राप्त जानकारी के अनुसार उनकी अंत्योष्ठी कल हल्द्वानी के चित्रशिला घाट में की जायेगी।

Exit mobile version