Site icon Khabribox

अल्मोड़ा दुखद: नदी में नहाने गए दो युवकों की डूबने से मौत

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा जिले के काकड़ीघाट स्थित सिरौता नदी में दो युवकों की डूबने से मौत हो गई।

दो युवकों की मौत

मिली जानकारी के अनुसार यह घटना बीते कल शुक्रवार की दोपहर की है। जब योगेश बोरा (18) पुत्र बालम सिंह निवासी घिंघारी अल्मोड़ा और करन सिंह (18) पुत्र ठाकुर सिंह निवासी घिंघारी अल्मोड़ा नदी में नहा रहें थे। तभी नदी पर नहाते समय दो युवक गहरे पानी में डूबने लगे। युवकों के दोस्तों ने डूबने की सूचना स्थानीय लोगों को दी। जिसके बाद स्थानीय लोगों की मदद से नदी में डूबे दोनों युवकों को बचाने का प्रयास किया जाने लगा। गहरा पानी होने के चलते दोनों युवकों का पता नहीं चल पाया। सूचना पर रानीखेत पुलिस और राजस्व विभाग की टीम मौके पर पहुंची। स्थानीय लोगों की मदद से नदी में डूबे युवकों को बाहर निकाला गया। तब तक दोनों युवकों की मौत हो गई थी।

Exit mobile version