March 29, 2024

Khabribox

Aawaj Aap Ki

अल्मोड़ा: 11 सूत्रीय मांगों को लेकर सफाई कर्मचारी संघ ने खोला मोर्चा, आज नगर में निकालेंगे जुलूस

देवभूमि उत्तराखंड सफाई कर्मचारी संघ ने ठेका प्रथा समाप्त करने समेत 11 सूत्रीय लंबित मांगों के निराकरण को मोर्चा खोल दिया है। जिसके बाद प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर कर्मचारी अनिश्चित कालीन हड़ताल पर चले गये हैं। जिसमें सोमवार को सफाई कर्मचारियों ने पालिका दफ्तर के प्रांगण में धरना दिया। इस दौरान उन्होंने सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर कर्मचारियों की उपेक्षा का आरोप लगाया।

नगर की सफाई व्यवस्था पड़ी ठप-

कर्मचारियों के अनिश्चित कालीन हड़ताल पर जाने पर नगर की सफाई व्यवस्था ठप पड़ गई है। वही कूड़ा नहीं उठाए जाने से सोमवार को नगर की मुख्य बाजार समेत विभिन्न मोहल्ले कूड़े पड़े रहे। लगातार बारिश के चलते कूड़ों के जगहों में फैलने से लोगों को आवाजाही में दिक़्क़ते हुई ।

कार्मिकों की मांगों को किया जा रहा है अनदेखा-

कर्मचारियों ने कहा कि वे लंबे समय से ठेका प्रथा समाप्त करने समेत 11 सूत्रीय मांगों के निराकरण को लेकर धरना प्रदर्शन कर रहे हैं। इस संबंध में वे शासन-प्रशासन से भी गुहार लगा चुके हैं। लेकिन उनकी मांगों पर आज तक सकारात्मक कार्रवाई नहीं हुई है। कर्मचारियों ने कहा कि कोरोना काल में कार्मिक पूरे मनोयोग से सफाई व्यवस्था समेत सेनेटाइजेशन काम में जुटे हैं। इसके बावजूद भी कार्मिकों की मांगों को अनदेखा किया जा रहा है। जिससे कार्मिकों में रोष है। जिसकी वजह से कर्मचारी अपनी मांगे पूरी न होने पर आंदोलन कर रहे हैं।

आज नगर में निकाला जाएगा जुलूस-

कर्मचारियों ने कहा कि आज समस्याओं के निराकरण के लिए वह लोग नगर में जुलूस निकालेंगे। जिसके बाद गांधी पार्क में दिन में 1 बजे शासन को ज्ञापन भेजा जाएगा। इस दौरान कर्मचारियों ने चेतावनी देते हुए कहा जब तक उनकी मांगे पूरी नहीं हुई तो वह यह आंदोलन जारी रखेंगे।