Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: केंद्रीय विद्यालय में ‘सुरक्षित बचपन अभियान’ का शुभारंभ, बच्चों को दी कानूनी अधिकारों की जानकारी

​अल्मोड़ा: उत्तराखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, नैनीताल के निर्देशों और जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, अल्मोड़ा के अध्यक्ष/मा. जनपद न्यायाधीश योगेश कुमार गुप्ता के कुशल मार्गदर्शन में जनपद में ‘सुरक्षित बचपन अभियान’ (A Pan-India School Awareness Campaign) की शुरुआत कर दी गई है।

किया जागरूक

इसी क्रम में आज सोमवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव व सिविल जज (सीनियर डिविजन) श्रीमती अनामिका सिंह ने केंद्रीय विद्यालय अल्मोड़ा में एक जागरूकता शिविर का आयोजन कर इस अभियान का भव्य शुभारंभ किया।शिविर के दौरान उपस्थित विद्यार्थियों को बाल अधिकारों, सुरक्षा और कानूनों के प्रति जागरूक किया गया। वक्ताओं ने नालसा (बच्चों के लिए बाल-अनुकूल कानूनी सेवाएं) योजना-2024, पॉक्सो अधिनियम (POCSO Act-2012), यौन उत्पीड़न, बाल विवाह निषेध, बाल श्रम, बाल तस्करी और ‘असुरक्षित स्पर्श’ (Bad Touch) जैसे गंभीर विषयों पर विस्तार से जानकारी दी।
​इसके अलावा बच्चों को शिक्षा का अधिकार, समानता का अधिकार, उनके अन्य कानूनी अधिकारों और राज्य/केंद्र सरकार द्वारा मिलने वाली निःशुल्क कानूनी सहायता के बारे में भी बताया गया। साथ ही आपातकालीन सहायता के लिए साइबर सेल का हेल्पलाइन नंबर-1930 और चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर-1098 की जानकारी दी गई ताकि जरूरत पड़ने पर तुरंत मदद ली जा सके। कार्यक्रम के अंत में अभियान से संबंधित जागरूकता पम्फ्लेट भी वितरित किए गए।
​
रहें उपस्थित

इस जागरूकता शिविर में विद्यालय के शिक्षकगण और अधिकार मित्र संदीप सिंह नयाल सहित बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

Exit mobile version