Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: ​”सुरक्षित दवा-सुरक्षित जीवन” अभियान: मेडिकल स्टोरों पर विधिक सेवा प्राधिकरण और ड्रग इंस्पेक्टर की संयुक्त छापेमारी, लाइसेंस, कैश मेमो और एक्सपायरी बॉक्स किए चेक

अल्मोड़ा: उत्तराखण्ड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण नैनीताल के निर्देशानुसार एवं माननीय जनपद न्यायाधीश/ अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, अल्मोड़ा श्रीकांत पाण्डेय के मार्गदर्शन में दिनांक- 17/09/2026 को अनामिका सिंह, सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अल्मोड़ा व पूजा जोशी ड्रग इंस्पेक्टर अल्मोड़ा द्वारा “सुरक्षित दवा-सुरक्षित जीवन” अभियान के अनुक्रम में धार की तूनी व एन . टी.डी.के विभिन्न मेडिकल स्टोरों का संयुक्त औचक निरीक्षण किया गया।

दिए यह निर्देश

इस निरीक्षण के दौरान एक्सपायर्ड दवाईयों की जांच की गयी एवं मेडिकल स्टोर संचालकों के लाइसेंस भी चेक किए गए। एक्सपायरी बा्क्स बनाने के निर्देश दिये गये ।मेडिकल स्टोरों में नियमानुसार कैश मेमो मैंटेन करने, लेबल्ड एक्सपायरी बॉक्स बनाने, सभी ग्राहकों को बिल उपलब्ध कराने, एक्सपायरी दवाइयों के सही रख रखाव व साफ सफाई बनाए रखने आदि निर्देश दिए गये।

Exit mobile version