Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: ‘सुरक्षित पर्यटन, सुरक्षित सफर’: अल्मोड़ा में पुलिस व परिवहन विभाग की संयुक्त कार्रवाई, यातायात नियमों के उल्लंघन पर 22 वाहन चालकों का काटा चालान

अल्मोड़ा: जनपद में पर्यटन सीजन के दौरान यातायात व्यवस्था को सुचारू और सुरक्षित बनाए रखने के लिए अल्मोड़ा पुलिस और परिवहन विभाग ने सख्त रुख अपना लिया है।

पुलिस की कार्यवाही

इसी क्रम में एसएसपी चंद्रशेखर घोडके के निर्देशानुसार, यातायात नियमों को तोड़ने वालों के खिलाफ जिले भर में सघन प्रवर्तन अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के क्रम में आज 29 जून को लोधिया क्षेत्र में परिवहन विभाग और यातायात पुलिस द्वारा एक विशेष संयुक्त चेकिंग अभियान चलाया गया। एआरटीओ अल्मोड़ा अखिलेश चौहान और प्रभारी इंटरसेप्टर सुमित पांडे की देखरेख में पुलिस टीम ने सड़कों पर वाहनों की सघन जांच की। चेकिंग के दौरान यातायात नियमों की अनदेखी करने वाले वाहन चालकों पर विभाग ने भारी जुर्माना लगाया। जिसमें बिना हेलमेट और बिना सीट बेल्ट वाहन चलाने, ड्राइविंग लाइसेंस का न होना, दोपहिया वाहनों पर तीन सवारी व निर्धारित गति सीमा से अधिक (ओवरस्पीडिंग) पर वाहन चलाने पर कार्यवाही की। अधिकारियों ने बताया कि इन नियमों का उल्लंघन करने वाले कुल 22 वाहन चालकों के विरुद्ध मोटर वाहन अधिनियम के तहत चालानी कार्रवाई की गई है।

सुरक्षित सफर के लिए अपील

प्रशासन ने वाहन चालकों को चेतावनी दी है कि पर्यटन सीजन में सड़कों पर भीड़ अधिक रहती है, ऐसे में यातायात नियमों का पालन करना न केवल कानूनी अनिवार्यता है, बल्कि यह स्वयं की और दूसरों की सुरक्षा के लिए भी आवश्यक है। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि भविष्य में भी नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ इसी प्रकार की सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

Exit mobile version