Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: अल्मोड़ा नगर में धूमधाम से निकाली गई साईं बाबा की पालकी यात्रा

अल्मोड़ा में पूर्वी पोखरखाली स्थित शिरडी साईं बाबा कृपाधाम के 27 वें स्थापना दिवस पर अल्मोड़ा नगर में आज साईं बाबा की पालकी यात्रा निकाली गई। बड़ी धूमधाम के साथ यह यात्रा निकाली गई।

बसंत पंचमी में होगा भंडारे का आयोजन-

इस यात्रा में शामिल लोग भजन गाकर नाचते हुए चल रहे थे। यह यात्रा बारिश के बीच साईं बाबा कृपाधाम से शुरू होकर एलआरसाह रोड, माल रोड, चौघानपाटा, थाना बाजार, गंगोला मोहल्ला, कचहरी बाजार, कारखाना बाजार, लाला बाजार होते हुए पुन साईं मंदिर में पहुंच कर संपन्न हुई। वही अब 5 फरवरी बसंत पंचमी पर भजन कीर्तन और सुंदर कांड का पाठ और भंडारे का भी आयोजन किया जाएगा।

Exit mobile version