Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: रानीखेत में सखी बाजार का हुआ भव्य उद्घाटन, पहाड़ की महिला काश्तकारों को मिला सीधा बाजार, आसानी से बेच सकेंगी अपने उत्पाद

​रानीखेत: पहाड़ की महिला काश्तकारों और खुदरा व्यापार से जुड़ी महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने की दिशा में एक बड़ी पहल हुई है।

किया उद्घाटन

रानीखेत नगर में महिला उद्यमियों के लिए ‘सखी बाजार’ का औपचारिक शुभारंभ कर दिया गया है। इस विशेष बाजार के माध्यम से ग्रामीण महिलाएं अपने द्वारा तैयार प्राकृतिक व हस्तनिर्मित उत्पादों को बिना किसी बिचौलिए के सीधे ग्राहकों तक पहुंचा सकेंगी। इस मौके पर सखी बाजार का संयुक्त रूप से उद्घाटन ताड़ीखेत की ब्लॉक प्रमुख बबली मेहरा, भिकियासैंण की पूर्व ब्लॉक प्रमुख हिमानी नैनवाल और संयुक्त मजिस्ट्रेट दीक्षिता जोशी ने किया।

​रहें मौजूद

​इस उद्घाटन समारोह में भाजपा नगर अध्यक्ष ललित मेहरा, महामंत्री दर्शन मेहरा, महामंत्री उमेश पंत, रामेश्वर गोयल, खजान पांडे, पुष्पा तिवारी, सरिता पांडे, तनुजा शाह, भावना पालीवाल, राजू बिष्ट, दीवान सिंह मेहरा, जगदीश अग्रवाल, दिनेश अग्रवाल और विनोद भार्गव सहित कई स्थानीय जनप्रतिनिधि व व्यापारी मौजूद रहे।

Exit mobile version