Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: सल्ट पुलिस ने अवैध अंग्रेजी शराब के साथ एक युवक को किया गिरफ्तार


    
     
सुश्री ओशीन जोशी पुलिस उपाधीक्षक ऑपरेशन अल्मोड़ा द्वारा समस्त थाना प्रभारियों को अवैध मादक पदार्थों की तस्करी पर अंकुश लगाये जाने हेतु सघन चैकिंग अभियान चलाकर कार्यवाही करने के निर्देश दिए है।

एक युवक अवैध शराब के साथ गिरफ्तार-

इसी क्रम पर थाना सल्ट पुलिस टीम द्वारा दिनांक 03.04.2022 को मरचूला सहायता केंद्र में वाहन चैकिंग के दौरान पुलिस टीम द्वारा वाहन संख्या UK15TA 1008 कार को रोककर चैक किया गया तो राजेन्द्र सिंह पुत्र भूपाल सिंह निवासी मल्ला बगोली चक्करगांव स्याल्दे जिला-अल्मोड़ा उम्र-21 वर्ष के कब्जे से 3 पेटियों में कुल 36 बोतल अवैध अंग्रेजी शराब राँयल स्टैग  कीमत 15,840/- रुपये बरामद हुई। उक्त युवक को गिरफ्तार कर थाना सल्ट में धारा 60/72 आबकारी अधिनियम के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत कर वाहन को सीज किया गया है।

चैंकिग के दौरान किया गिरफ्तार-

उ0नि0 अवनीश कुमार थाना सल्ट ने बताया कि युवक द्वारा अवैध अंग्रेजी शराब दिल्ली से सस्ते दाम  से खरीदकर चक्करगांव की ओर ले जाया जा रहा था,जिन्हे पुलिस टीम द्वारा मरचूला के पास वाहन चैंकिग के दौरान गिरफ्तार किया गया।

गिरफ्तारी टीम के नाम –

1. उ0नि0 अवनीश कुमार
2. का0 गुरमेज सिंह
3. का0 जबर सिंह

Exit mobile version