Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: सल्ट पुलिस ने फरार चल रहे एक वारण्टी को किया गिरफ्तार


सुश्री ओशीन जोशी पुलिस उपाधीक्षक आँप्स/यातायात द्वारा समन/ वारण्ट /नोटिस की शत प्रतिशत तामील कराने के सम्बन्ध जनपद के समस्त कोतवाली/थानाप्रभारियों को निर्देश दिए गये है।

वारण्टी गिरफ्तार-

इसी क्रम में दिनांक 06.04.2022  को थाना सल्ट के उ0नि0 अवनीश कुमार द्वारा मय आरक्षी जबर सिंह के साथ वारण्टी की गिऱफ्तारी हेतु दबिश देकर, वारंटी गौरव बोरा पुत्र गोपाल सिंह बोरा निवासी  लखनपुर चुंगी टेढ़ा रोड थाना रामनगर जिला नैनीताल को मा0 न्यायालय द्वारा जारी गैर जमानती वारण्ट फौजदारी वाद सं0 39/2021 धारा 08/20/22/60 एनडीपीएस अधिनियम में रामनगर नैनीताल से गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।

Exit mobile version