Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: सैम मंदिर का जल्द होगा कायाकल्प, धार्मिक पर्यटन स्थल के रूप में होगा विकसित

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा जिले के धौलादेवी विकासखंड के दन्या स्थित सैम मंदिर का जल्द कायाकल्प होगा।

पर्यटन कारोबार को लगेंगे नए पंख

जिसके बाद जल्द यह मंदिर जागेश्वर मंदिर की तर्ज पर नागर शैली में नजर आएगा। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक एक करोड़ रुपये से इस प्राचीन मंदिर को नए स्वरूप में लाया जाएगा। जिसके बाद मंदिर को धार्मिक पर्यटन स्थल के रूप में विकसित किया जाएगा और पर्यटकों की सुविधाओं का विस्तार होगा। सिंचाई विभाग मंदिर को नागर शैली में तैयार कर इसे धार्मिक पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करेगा। शासन से विभाग को 60 लाख रुपये की पहली किस्त भी जारी हो चुकी है। इससे लोगों को उम्मीद है कि जल्द मंदिर को नई पहचान मिलेगी।

मंदिर का होगा जीर्णोद्धार

दरअसल स्थानीय लोगों की मांग पर सीएम पुष्कर सिंह धामी ने मंदिर को संरक्षित करने के लिए मंदिर के जीर्णोद्धार की घोषणा की थी। इससे मंदिर का संरक्षण होगा। साथ ही स्थानीय लोगों के लिए रोजगार के भी अवसर पैदा होंगे।

Exit mobile version