Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: एसएसजे विवि समेत इन विवि में पंजीकरण के लिए खुले प्रवेश के लिए समर्थ पोर्टल, देखें आवेदन की अंतिम तिथि

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में उच्च शिक्षा में प्रवेश से वंचित रह चुके छात्र-छात्राओं के लिए जरूरी खबर सामने आई है।

दस जुलाई अंतिम तिथि

मिली जानकारी के अनुसार राज्य के अधीन आने वाले तीनों विश्वविद्यालयों एसएसजे, कुमाऊं विवि और श्रीदेव सुमन में स्नातक में प्रवेश के लिए समर्थ पोर्टल पंजीकरण के लिए खोले गए हैं। इससे पूर्व में प्रवेश पंजीकरण के लिए शासन की ओर से अंतिम तिथि 30 जून निर्धारित की थी। समर्थ पोर्टल के राज्य नोडल अधिकारी डॉ. शैलेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि उच्च शिक्षा सचिव के निर्देशों पर पंजीकरण की तिथि बढ़ा दी है। जिन छात्रों ने अब तक पंजीकरण नहीं किया है, वह दस जुलाई से पहले पंजीकरण करा सकते हैं।

Exit mobile version