Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: डीडीए समाप्ति की मांग पर संघर्ष समिति ने किया धरना प्रदर्शन, मांग पूरी नहीं होने तक जारी रहेगा आंदोलन

अल्मोड़ा जिले से जुड़ी खबर सामने आई है। जिला विकास प्राधिकरण को समाप्त करने की मांग पर संघर्ष समिति ने प्रदर्शन किया। समिति से जुड़े कई संगठनों ने गांधी पार्क में धरना दिया। वक्ताओं ने कहा कि सरकार ने जबरन प्राधिकरण पर्वतीय क्षेत्र के लोगों पर थोपा है जिससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

प्राधिकरण समाप्त होने तक जारी रहेगा आंदोलन

लंबे समय से संघर्ष समिति इसे समाप्त करने की मांग पर धरना दे रही है लेकिन अब तक उनकी मांगें पूरी नहीं हुई हैं। चेतावनी दी कि प्राधिकरण समाप्त होने तक आंदोलन जारी रहेगा।

मौजूद रहे

वहां हेम चंद्र तिवारी, हेम चंद्र जोशी, आनंदी वर्मा, एएस बगड़वाल, शहाबुद्दीन, प्रताप सिंह सहित कई लोग मौजूद रहे।

Exit mobile version