Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: नगरपालिका की मांग को लेकर संघर्ष समिति का धरना-प्रदर्शन जारी

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा के रानीखेत में नगरपालिका की मांग को लेकर धरना प्रदर्शन जारी है।

कही यह बात

जिसमें सिविल एरिया को छावनी परिषद से मुक्त कर नगरपालिका में शामिल करने की मांग पर रानीखेत विकास संघर्ष समिति का धरना-प्रदर्शन 250 वें दिन भी जारी रहा और प्रदर्शन किया। वक्ताओं ने कहा कि क्षेत्र का हर व्यक्ति छावनी परिषद से मुक्ति की मांग कर रहा है, लेकिन सरकार उनकी भावनाओं को अनदेखा कर रही है।

दी चेतावनी

साथ ही चेतावनी देते हुए कहा पालिका में शामिल होने तक आंदोलन जारी रहेगा।

यह लोग रहें मौजूद

यहां गिरीश भगत, चंद्रशेखर गुरुरानी, जयंत रौतेला, किरण साह, रघुवर शर्मा, देवेंद्र लाल साह, अनिल वर्मा आदि मौजूद रहे।

Exit mobile version