Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: डीडीए समाप्ति की मांग को लेकर संघर्ष समिति का धरना जारी, दी यह चेतावनी

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में पर्वतीय क्षेत्रों से जिला विकास प्राधिकरण समाप्त करने की मांग को लेकर धरना प्रदर्शन जारी है।

कहीं यह बात

जिस पर आज भी धरना प्रदर्शन किया। विभिन्न संगठनों के लोगों ने अल्मोड़ा के चौघानपाटा स्थित गांधी पार्क में धरना दिया। इस दौरान सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। समिति के संयोजक व निर्वतमान पालिकाध्यक्ष प्रकाश चंद्र जोशी ने कहा कि पर्वतीय क्षेत्रों की भौगोलिक स्थिति को समझे बगैर प्रदेश की भाजपा सरकार ने 2017 में तुगलकी फरमान से समूचे पर्वतीय क्षेत्रों में डीडीए लागू कर दिया था। जिसका जनता विरोध कर रही है। कहा कि जब तक सरकार पर्वतीय क्षेत्रों से डीडीए समाप्ति का शासनादेश जारी नहीं कर देती जब तक विभिन्न संगठनों का धरना-प्रदर्शन जारी रहेगा।

रहें मौजूद
   
इस मौके पर धरना प्रदर्शन करने वालों में हेम चंद्र तिवारी, एमसी काण्डपाल, ललित मोहन पंत, आनंदी वर्मा, राबिन मनोज भंडारी, प्रत्येश पांडे, लक्ष्मण सिंह ऐठानी, हेम चंद्र जोशी, चंद्रमणि भट्ट समेत विभिन्न संगठनों से जुड़े लोग मौजूद रहे।

Exit mobile version