Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: विश्व प्रसिद्ध जागेश्वर धाम में खुलेगा संस्कृत विद्यालय, कवायद शुरू

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा जिले में स्थित विश्व प्रसिद्ध जागेश्वर धाम में संस्कृत विद्यालय खोलने की तैयारी है। इसके लिए कवायद शुरू हो गई है।

डीएम की पहल लाई रंग

मिली जानकारी के अनुसार इसके लिए कोटेश्वर में 26 नाली भूमि का चयन कर लिया गया है। प्रशासनिक अधिकारियों की ओर से संयुक्त रिपोर्ट तैयार कर ली गई है। जल्द ही आगे की कार्रवाई शुरू की जाएगी। दरअसल यहां स्थानीय लोगों द्वारा डीएम से संस्कृत विद्यालय खुलवाने की मांग की थी। जिसके बाद उम्मीद जगी है कि यहां कुमाऊं का पहला राजकीय संस्कृत विद्यालय खुलेगा। इससे जागेश्वर में संस्कृत विद्यालय खुलने से स्थानीय सहित कुमाऊं के छात्रों को लाभ मिलेगा।

Exit mobile version