Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: जर्मनी भाषा सीख रहे स्कूली बच्चे, दिखा रहें रूचि, जर्मनी से आई है टीचर कारमेन

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में स्कूली बच्चें अब जर्मनी भाषा भी सीख रहे हैं।

जर्मन भाषा को सीखने में रूचि ले रहें बच्चे

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस स्कूल में जर्मनी से आई शिक्षिका कारमेन बच्चों को जर्मन भाषा बोलना और लिखना सिखा रही है। इस स्कूल का नाम शारदा पब्लिक स्कूल है। यहां पर बच्चों को जर्मनी से आईं कारमेन जर्मन लैंग्वेज सिखा रही हैं। इस संबंध में बताया गया है कि विद्यालय का उद्देश्य बच्चों को विभिन्न देशों की भाषाओं को सिखाना है। जिससे ये बच्चे भविष्य में जर्मनी समेत तमाम देशों में जाकर पढ़ाई और नौकरी कर सकें।

बढ़ेंगे अवसर

इस संबंध में बच्चों को जर्मन सिखाने वाली कारमेन ने बताया कि मुझे बहुत गर्व है कि मुझे भारत में आकर बच्चों को जर्मन भाषा सिखाने का अवसर मिला है। उन्होंने कहा कि अगर बच्चे अच्छी तरफ से जर्मन भाषा सीख लेते हैं, तो उनको कई नए अवसर मिल सकते हैं।

Exit mobile version