Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: थाने की कार्यप्रणाली से रूबरू हुए स्कूली बच्चें, मिली विभिन्न विषयों की लाभप्रद जानकारियां

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में पुलिस द्वारा लगातार जागरूकता अभियान जारी है।

दी यह जानकारी

इसी क्रम में थानाध्यक्ष चौखुटिया सतीश चन्द्र कापड़ी के नेतृत्व में दिनांक 17/04/2025 को थाना चौखुटिया पुलिस टीम द्वारा जी0जी0आई0सी0  चौखुटिया के छात्राओं व अध्यापिकाओं को थाने का भ्रमण कराया गया। इस दौरान उन्हें अपराध व नए कानून के संबंध में जानकारी व थाने के कार्यों, अभिलेखों व कार्यालयों की जानकारी से अवगत कराया गया। साथ ही साइबर ठगी, नशे के दुष्परिणामों, यातायात नियमों,डायल 112,एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग, नये आपराधिक कानूनों, महिला एवं बाल अपराध व विभिन्न हेल्प लाइन नम्बरों के बारे में जानकारी दी।

Exit mobile version