Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: स्कूली बच्चों ने किया चौखुटिया थाने का भ्रमण, कार्यप्रणाली के सम्बन्ध में दी जानकारी

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में थानाध्यक्ष चौखुटिया सतीश चन्द्र कापड़ी के नेतृत्व में आज दिनांक 19/04/2025 को थाना चौखुटिया पुलिस टीम द्वारा जीआईसी चौखुटिया के छात्रों व अध्यापकों को थाने का भ्रमण कराया गया।

दी यह जानकारी

इस दौरान उन्हें अपराध व नए कानून के संबंध में जानकारी व थाने के कार्यों, अभिलेखों व कार्यालयों की जानकारी से अवगत कराया।‌ इसके अलावा साइबर ठगी हेल्प लाईन नंबर-1930 आदि के बारे में विस्तृत जानकारी देकर अपने परिजनों व आस-पास के लोगों को जागरूक करने हेतु प्रेरित किया। साथ ही नशे के दुष्परिणामों, यातायात नियमों,डायल 112,एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग, नये आपराधिक कानूनों, महिला एवं बाल अपराध व विभिन्न हेल्प लाइन नम्बरों के बारे में जानकारी दी।

Exit mobile version