Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: थाना सल्ट के भ्रमण पर पंहुचे स्कूली बच्चें, थाने की कार्यप्रणाली के सम्बन्ध में जानी जानकारी, विभिन्न विषयों पर किया जागरूक

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में थानाध्यक्ष सल्ट प्रमोद पाठक के नेतृत्व में दिनांक 19/04/2025 को थाना सल्ट पुलिस टीम द्वारा जी0आई0सी0 बांगीधार के छात्र-छात्राओं व अध्यापकों को थाने का भ्रमण कराया गया।

पुलिस ने किया जागरूक

इस दौरान उन्हें अपराध व नए कानूनो के संबंध में जानकारी‌ दी। साथ ही थाने के कार्यों, अभिलेखों व कार्यालयों की जानकारी देकर जागरुक किया। इसके अलावा साइबर ठगी की जानकारी दी। हेल्प लाईन नंबर-1930 आदि के बारे में विस्तृत जानकारी दी। साथ ही कहा कि अपने परिजनों व आस-पास के लोगों को जागरूक करें। साथ ही नशे के दुष्परिणामों, यातायात नियमों, डायल 112, एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग, नये आपराधिक कानूनों, महिला एवं बाल अपराध व विभिन्न हेल्प लाइन नम्बरों के बारे में जानकारी दी और जागरूक किया।

Exit mobile version