Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: स्कूली छात्राओं ने पुलिस बल को बांधा रक्षासूत्र, मिला सुरक्षा का वचन

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। कल 19 अगस्त है। कल रक्षाबंधन का त्योहार है। जिस पर अल्मोड़ा में दिनांक 17/8 /24 को सोमेश्वर क्षेत्र के आनंद वैली स्कूल व सरस्वती शिशु मंदिर स्कूल की छात्राओं ने थाने में आकर पुलिस बल को रक्षा सूत्र बांधा।

दी यह जानकारी

जिस पर पुलिस बल ने सुरक्षा का वचन दिया। इसके साथ ही थानाध्यक्ष सोमेश्वर कश्मीर सिंह ने महिलाओं और छात्राओं के साथ होने वाले अपराध एवं साइबर अपराध बारे में जानकारी भी दी। साथ ही जागरूक भी किया।

Exit mobile version