Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: स्कूली छात्राओं को इस हेल्पलाइन नंबर की दी जानकारी

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में पुलिस द्वारा लगातार जागरूकता अभियान जारी है।

दी यह जानकारी

इसी क्रम में निरीक्षक जानकी भण्डारी थानाध्यक्ष महिला थाना अल्मोड़ा  के नेतृत्व में म0 कानि0 माया देवी व म0 कानि0 इंद्रा भट्ट  द्वारा स्कूल खुलने व बंद होते समय छात्र-छात्राओं को बाल अपराधों व बाल संरक्षण कानूनों के संबंध में जानकारी दी जा रही है और साथ ही छात्राओं को महिला सुरक्षा कानूनों की जानकारी प्रदान कर जागरुक करते हुए किसी के द्वारा परेशान/छेड़खानी/ अभद्रता/ छीटाकसी करने व पीछा करने पर तत्काल पुलिस हेल्पलाईन नम्बर डायल 112, 1090 पर शिकायत दर्ज करने लिए बताया गया। साइबर अपराधों की भी जानकारी दी।

Exit mobile version