Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: अचानक स्कूल की गिरी सुरक्षा दीवार, कार हुई क्षतिग्रस्त

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा के रानीखेत में मिशन इंटर काॅलेज की सुरक्षा दीवार गिर गई। जिससे सड़क किनारे खड़ी खाली कार क्षतिग्रस्त हो गई।

दीवार गिरने से कार क्षतिग्रस्त

मिली जानकारी के अनुसार बताया गया है कि बीते कल गुरुवार को कार स्वामी महेश डांगी मजखाली से मरीज लेकर निजी अस्पताल आए थे। सड़क किनारे कार खड़ी कर वह मरीज को अस्पताल में ले गए। इसके बाद वह मरीज को हल्द्वानी ले जाने की तैयारी करते समय यह हादसा हो गया। उन्होंने बताया कि कार को काफी नुकसान हुआ है। वहीं इस संबंध में प्रधानाचार्य सुनील मसीह ने इस घटना को प्राकृतिक आपदा बताया।

Exit mobile version