April 16, 2024

Khabribox

Aawaj Aap Ki

अल्मोड़ा: स्कूली छात्र- छात्राओं को उत्तराखंड पुलिस द्वारा संचालित महिला सुरक्षा संबंधी विभिन्न ऐप की‌ दी जानकारी

उत्तराखण्ड पुलिस द्वारा महिलाओं की सुरक्षा एवं विपरीत हालत में महिलाओं की मदद करने के मकसद से विभिन्न ऐप तैयार किये गये है। इसकी मदद से महिलाओं को आपात स्थिति में पुलिस सहायता उपलब्ध कराई जा रही है। उत्तराखण्ड पुलिस द्वारा संचालित विभिन्न ऐपों को प्रयोग करने हेतु महिलाओं एवं बच्चों को प्रेरित करने के लिए लगातार अल्मोड़ा पुलिस द्वारा जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है।

नशे के सेवन से होने वाले दुष्प्रभावों के बारे में जागरूक

उत्तराखण्ड पुलिस द्वारा संचालित विभिन्न ऐपों को प्रयोग करने हेतु महिलाओं एवं बच्चों को प्रेरित करने के लिए लगातार अल्मोड़ा पुलिस द्वारा जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में दिनांक 23.11.2021 को थानाध्यक्ष महिला थाना श्वेता नेगी द्वारा प्राथमिक विद्यालय बिरोड़ा तथा राजकीय इंटर कॉलेज बिरोड़ा में छात्र-छात्राओं को गौरा शक्ति एप, ट्रैफिक आई ऐप तथा टोल फ्री नंबर डायल 112, 1090 तथा 1098 के बारे में जानकारी दी गई। साथ ही छात्र-छात्राओं को नशे के सेवन से होने वाले दुष्प्रभावों के बारे में जागरूक भी किया गया।