Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: राइका अल्मोड़ा में विज्ञान प्रदर्शनी का आगाज, बाल वैज्ञानिकों ने मॉडल तैयार कर लगाई प्रदर्शनी

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में नगर के अटल उत्कृष्ट विद्यालय राइंका अल्मोड़ा में दो दिवसीय जिला स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी का शुरू हो गया है।

विद्यार्थियों ने प्रस्तुत किए मॉडल

प्रदर्शनी का शुभारंभ मुख्य अतिथि संयुक्त सचिव उत्तराखंड शासन जीएस बोरा, विशिष्ट अतिथि जिला शिक्षा अधिकारी अंबा दत्त बलोदी और मिनिस्ट्रयल एसोसिएशन के मंडल अध्यक्ष पुष्कर सिंह भेसौड़ा ने संयुक्त रूप से किया। इस प्रदर्शनी में विद्यार्थियों ने नई तकनीक व नवाचारी दृष्टिकोण, विज्ञान एवं दूरसंचार, जल संरक्षण, विज्ञान एवं टेक्नॉलॉजी पर मॉडल प्रस्तुत किये।

लगाई प्रदर्शनी

विज्ञान प्रदर्शनी में जिले के विभिन्न विकासखंडों से बाल वैज्ञानिकों स्वास्थ्य, पर्वावरण, जल संरक्षण, विज्ञान एवं टेक्नॉलॉजी, प्रकाश संश्लेषण, मानव शरीर के विभिन्न अंगतंत्र आदि विषयों पर मॉडल तैयार कर प्रदर्शनी लगाई।

यह लोग रहें मौजूद

इस मौके पर प्रधानाचार्य नंदन सिंह बिष्ट, विनोद कुमार राठौर, उमेश पांडे, तनुजा गैड़ा, धीरज कुमार, प्रदीप बिष्ट आदि शिक्षक-शिक्षिकाएं मौजूद रहे।

Exit mobile version