Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: जीजीआईसी जैंती और जीआईसी गरुड़ाबाज में जल्द बनेगी साइंस लैब, विद्यार्थियों को मिलेगा लाभ

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा जिले के जीजीआईसी जैंती और जीआईसी गरुड़ाबाज में जल्द साइंस लैब का निर्माण किया जाएगा।

छात्र-छात्राओं को प्रयोगात्मक और अध्ययन कार्य करने में मिलेगी आसानी

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक उत्तराखंड पेयजल संसाधन विकास एवं निर्माण निगम (सीएनडीएस) रानीखेत ने जीजीआईसी जैंती में रसायन विज्ञान लैब और जीआईसी गरुड़ाबाज में साइंस लैब का निर्माण करेगा। दोनों स्थानों पर लैब का निर्माण होने से छात्र-छात्राओं को प्रयोगात्मक करने में राहत मिलेगी। इसके लिए निविदा प्रक्रिया शुरू हो गई है। इसके बाद निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा।

Exit mobile version