Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: कल‌ से मानसखंड विज्ञान केंद्र में लगेगा साइंस समर कैंप, होंगे यह कोर्स

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में आगामी मई से छह जुलाई तक मानसखंड विज्ञान केंद्र में साइंस समर कैंप का आयोजन होने वाला है।

समर कैंप का आयोजन

जानकारी के अनुसार इस संबंध में मानसखंड विज्ञान केंद्र के प्रभारी डॉ. नवीन चंद्र जोशी ने जानकारी दी। उन्होंने बताया कि केंद्र में कल 20 मई से छह जुलाई तक साइंस समर कैंप लगेंगे। जिसमे लिटिल साइंटिस्ट, आर्ट एंड क्राफ्ट, रोबोटिक्स एंड कोडिंग, लिटिल इंजीनियर, साइंटिफिक टॉय मेकिंग आदि कोर्स शामिल किए जाएंगे। इसमें
📌📌📌पहला कैंप 20 से 25 मई तक लगेगा।
📌📌📌दूसरा कैंप 27 मई से एक जून तक लगेगा ।
📌📌📌तीसरा कैंप 18 जून से 22 जून तक लगेगा।
📌📌📌चौथा कैंप 24 से 29 जून तक लगेगा।
📌📌📌पांचवा कैंप एक जुलाई से छह जुलाई से लगेगा।

Exit mobile version