Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: द्वापरकालीन रहस्यमयी गुफा का होगा वैज्ञानिक सर्वेक्षण, रहस्यमयी गुफा में छिपे हैं द्वापरयुग के राज, सामने आएगा एतिहासिक वैभव

​अल्मोड़ा: द्रोणगिरि पहाड़ी की तलहटी में द्वापरकालीन प्राचीन गुफा स्थित है। इसका एतिहासिक इतिहास अब जल्द ही दुनिया के सामने आ सकता है।

निर्देश जारी

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक द्रोणगिरि पर्वत की तलहटी में बसे ग्राम पंचायत विजयपुर में यह रहस्यमयी प्राचीन गुफा स्थित है। लंबे समय से उपेक्षित इस पौराणिक धरोहर के वैज्ञानिक सर्वेक्षण और शोध को लेकर जिला प्रशासन ने त्वरित संज्ञान लिया है। जिलाधिकारी कार्यालय ने इस प्राचीन गुफा को पुरातात्विक एवं सांस्कृतिक दृष्टि से महत्वपूर्ण मानते हुए क्षेत्रीय पुरातत्व अधिकारी को विस्तृत वैज्ञानिक सर्वेक्षण करने और जल्द से जल्द रिपोर्ट प्रेषित करने के निर्देश जारी किए हैं।

​वैश्विक पहचान मिलने की उम्मीद

​हाल ही में भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता आशुतोष शाही ने इस ऐतिहासिक गुफा का स्थलीय दौरा कर जायजा लिया था और इसके वैज्ञानिक सर्वेक्षण के लिए जिलाधिकारी को पत्र भेजा था। पत्र को गंभीरता से लेते हुए डीएम कार्यालय ने पुरातत्व विभाग को तुरंत कार्रवाई के निर्देश दिए। प्रशासन के इस सकारात्मक रुख से क्षेत्रवासियों में अपनी पौराणिक व सांस्कृतिक विरासत को वैश्विक पहचान मिलने की नई उम्मीद जगी है।
​

Exit mobile version