अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में आज दिनांक 13.03.2026 को डायल 112 के माध्यम से समय 01:05 बजे ग्राम पच्चीसी, सोमेश्वर क्षेत्र में एक स्कॉर्पियो वाहन के खाई में गिरने की सूचना प्राप्त हुई।
पहुंचाया अस्पताल
जिस पर सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए प्रभारी निरीक्षक कोतवाली सोमेश्वर श्री मदन मोहन जोशी मय पुलिस फोर्स व रेस्क्यू उपकरणों के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। मौके पर पाया गया कि वाहन संख्या UK 01 TA 3561 लगभग 60 मीटर नीचे खाई में गिरा हुआ था।
ग्रामीणों द्वारा चालक व उसके साथी को रेस्क्यू कर प्राथमिक चिकित्सालय कौसानी भेजा गया, जिन्हें हल्की चोटें आई थीं। इसके उपरांत स्थानीय पुलिस, SDRF व फायर सर्विस टीम द्वारा वाहन में अन्य किसी व्यक्ति के होने की संभावना को देखते हुए सर्च अभियान चलाया गया, परंतु कोई अन्य व्यक्ति नहीं मिला।
घायल व्यक्तियों का विवरण
1. राजेंद्र (32 वर्ष) पुत्र बहादुर राम, निवासी छानी सोमेश्वर (चालक)
2. प्रकाश (32 वर्ष) पुत्र प्रताप राम, निवासी रनमन