Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लटकी स्कार्पियो, अटकी सवार लोगों की सांसे

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में आज आज दिनांक 15.08.2024 को देघाट-जैनल मुख्य मार्ग में ग्राम तिमली के पास एक वाहन अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लटक गया।

अनियंत्रित होने के कारण सड़क किनारे पर लटकी स्कार्पियो

जिसके बाद पुलिस को इस घटना की सूचना दी गई। मौके पर थानाध्यक्ष देघाट दिनेश नाथ महंत के नेतृत्व में थाना देघाट पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची और स्कार्पियो व सवारियों को जनता की मदद से सकुशल निकालकर गन्तव्य को रवाना किया गया।

आई मामूली चोट

बताया कि स्कार्पियो नंबर-HR.87 H0296 में मुकेश गोस्वामी 39 वर्ष  नेहा पत्नी मुकेश गोस्वामी उम्र 30 वर्ष,सानवी पुत्री मुकेश गोस्वामी उम्र 11 वर्ष,शिवान्श पुत्र मुकेश गोस्वामी उम्र 04 वर्ष तथा अभिषेक गिरी पुत्र शम्भु शरण गिरी उम्र 22 वर्ष निवासी गण  4A2 असोलापुर फ़तेहपुर दिल्ली सवार थे। जिनको मामूली चोटें आई है।

Exit mobile version