Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: नामांकन पत्रों की जांच हुई पूरी, 56 उम्मीदवारों के नामांकन वैध


     
अल्मोड़ा जिले में 21 से 28 जनवरी तक जिले की छह विस सीट के लिए नामांकन प्रक्रिया चली थी। जिसमें अल्मोड़ा कलक्ट्रेट परिसर में अल्मोड़ा, जागेश्वर, सोमेश्वर और रानीखेत तहसील में रानीखेत, सल्ट और द्वाराहाट विधानसभा के आरओ दफ्तर में नामांकन प्रक्रिया संपन्न की गई।

56 नामांकन वैध-

अल्मोड़ा जिले में नामांकन प्रक्रिया समाप्त होने के बाद शनिवार को नामांकन पत्रों की जांच की गई। जिसमें जिले की छह विस सीट से 56 नामांकन वैध पाए गये। जबकि एक मात्र सल्ट विस क्षेत्र से आप की डमी प्रत्याशी प्रेमा बिष्ट का पपत्र अपूर्ण पाये जाने पर नामांकन रद्द किया गया। नामांकन पत्रों की जांच पूर्ण होने के बाद अब 31 जनवरी सोमवार को नाम वापसी होगी। जिस के बाद स्पष्ट हो पायेगा कि किस-किस विधान सभा से कितने प्रत्याशी चुनाव मैदान में है।

Exit mobile version