Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: अल्मोड़ा दुग्ध संघ के प्रशासक नियुक्त हुए एसडीएम सदर गोपाल चौहान

अल्मोड़ा जिले से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा दुग्ध संघ में एसडीम सदर गोपाल चौहान ने प्रशाासक के रूप में नियुक्ति ले ली है। अल्पमत में आने से दुग्ध संघ प्रबंध कमेटी को भंग कर दिया गया था। अब दुग्ध संघ के प्रशासकीय कार्य एसडीएम देखेंगे।

मई में कोर्ट के आदेश के बाद प्रबंध समिति को करना पड़ा बहाल

दरअसल, अल्मोड़ा दुग्ध संघ में लंबे समय से विवाद चल रहा था। जनवरी को निदेशक दुग्ध विकास ने प्रबंध समिति को निलंबित कर दिया था। इसके बाद मई में कोर्ट के आदेश के बाद प्रबंध समिति को बहाल करना पड़ा था। बीते गुरुवार को बहुमत पर कार्रवाई हुई तो प्रबंध समिति अल्पमत में सिमट गई। नौ सदस्यों के सापेक्ष केवल तीन निर्वाचित और एक राज्य सरकार से नामित सदस्य ही प्रबंध समिति के लिए अर्ह बचे। इसके चलते समिति को भंग कर दिया गया।

अल्मोड़ा दुग्ध संघ के प्रशासनिक कार्य देखेंगे एसडीएम

निर्यण लिया गया कि एसडीएम सदर गोपाल चौहान को प्रशासक बनाने का निर्णय लिया गया था। प्रबंधक राजेश मेहता ने बताया कि मंगलवार को निुयक्ति पत्र जारी हो गया है। अब दुग्ध संघ के प्रशासनिक कार्य एसडीएम देखेंगे।

Exit mobile version