Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: एसडीआरएफ टीम ने आगामी मानसून सीजन के दृष्टिगत सिखाये आपदा प्रबन्धन के गुर

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है।‌ अल्मोड़ा में बीते कल मंगलवार को आगामी मानसून सीजन के दृष्टिगत जनपद पुलिस को अलर्ट मोड में रहने व संबंधितों को जवानों के लिए आपदा प्रबन्धन प्रशिक्षण कार्यशाला आयोजित हुई।

दी यह जानकारी

इस क्रम में निरीक्षक जानकी भण्डारी थानाध्यक्ष महिला थाना अल्मोड़ा के नेतृत्व में आपदा प्रबंधन प्रशिक्षण कार्यशाला आयोजित की गई, जिसमें एसडीआरएफ सरिया पानी टीम द्वारा महिला पुलिस कर्मियों, होमगार्ड, पीआरडी को आपदा प्रबन्धन के गुर सिखाये गये और आपदा उपकरणों का संचालन करने तथा आपदा के दौरान की जाने वाली त्वरित प्रतिक्रिया बचाव एवं राहत कार्य, प्राथमिक चिकित्सा आदि के बारे में जानकारी देकर प्रशिक्षित किया गया। साथ ही आपदा प्रबन्धन उपकरणों को कार्यशील दशा में रखने की कार्यवाही बतायी गयी।

Exit mobile version