Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: गुमशुदा की तलाश जारी, पुलिस टीमों ने जंगलों चलाया सर्च अभियान

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में दिनांक 5 जनवरी 2026 को ऐड़ादेव धाम के महाराज विशंभर गिरी उम्र 52 वर्ष पुत्र श्री त्रिवेणी गिरी निवासी ऐड़ादेव धाम सोमेश्वर दिन के 3:30 बजे देवी मंदिर ऐड़ादेव दर्शन हेतु जाने के बाद वापस नही आये।

तलाश अभियान जारी

जिस सूचना पर कोतवाली सोमेश्वर में गुमशुदगी अंकित कर लगातार तलाश की जा रही है। कोतवाली सोमेश्वर पुलिस के अतिरिक्त वन विभाग,SDRF सरियापानी,PAC तथा स्थानीय ग्रामीणों के साथ ऐड़ादेव के जंगलों तथा आस पास क्षेत्र में सघन सर्च अभियान लगातार जारी है।पुलिस टीमों के अथक प्रयासों के वाबजूद अभी तक लाभप्रद सूचना प्राप्त नही हो पायी है।

Exit mobile version