Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: मॉरीशस में लापता युवक धर्मेंद्र बिष्ट की खोज तेज, सांसद अजय भट्ट ने विदेश मंत्री एस. जयशंकर से की हस्तक्षेप की मांग

​अल्मोड़ा: मॉरीशस में संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हुए कुंथाड़ी गांव के 26 वर्षीय युवा धर्मेंद्र सिंह बिष्ट की सकुशल बरामदगी के लिए पूर्व केंद्रीय रक्षा राज्यमंत्री व नैनीताल सांसद अजय भट्ट ने केंद्र सरकार से मदद मांगी है।

मांगी मदद

जानकारी के मुताबिक सांसद भट्ट ने विदेश मंत्री एस. जयशंकर को पत्र लिखा है। इसके साथ-साथ सोशल मीडिया के माध्यम से इस घटना से अवगत कराया है। सांसद भट्ट ने मॉरीशस स्थित भारतीय दूतावास को तत्काल हस्तक्षेप करने और स्थानीय प्रशासन व पुलिस के साथ समन्वय बनाकर धर्मेंद्र के तलाशी अभियान में तेजी लाने के निर्देश देने का आग्रह किया है, ताकि पीड़ित परिवार को राहत मिल सके।
​
अब तक सुराग नहीं

​अल्मोड़ा जिले के विकासखंड द्वारहाट अंतर्गत कुंथाड़ी गांव निवासी मदन सिंह बिष्ट का पुत्र धर्मेंद्र अप्रैल 2025 में रोजगार के सिलसिले में मॉरीशस गया था। बीते 8 दिनों से उसका कोई अता-पता नहीं है और न ही उससे संपर्क हो पा रहा है। लापता धर्मेंद्र का कोई सुराग न लगने से परिजन परेशान हैं। जिस पर परिजन अब किसी अनहोनी व हत्या की आशंका जताने लगे हैं। पीड़ित पिता मदन सिंह बिष्ट ने एक बार फिर स्थानीय पुलिस थाने पहुंचकर बेटे की तलाश के लिए गुहार लगाई है।

Exit mobile version