अल्मोड़ा: मुख्य विकास अधिकारी अल्मोड़ा के दिशा निर्देशो के क्रम में ग्रामोत्थान रीप परियोजना अल्मोड़ा के माध्यम से संकल्प स्वायत्त सहकारिता पनुवानौला की द्वितीय वार्षिक आमसभा (A.G.M) की बैठक आज दिनांक 14/08/26 को पनुवानौला में आयोजित की गई।
कार्यक्रम का आयोजन
इस कार्यक्रम का शुभारम्भ जनार्जन ओली द्वारा किया गया । कार्यक्रम में ब्लॉक इकाई से मूल्यांकन अनुश्रवण एवं वित्त सहायक गौरव पाठक तथा आजीविका समन्वयक परियोजना प्रबंधक मनोज कुमार बोरा द्वारा ग्रामोत्थान परियोजना के बारे में विस्तार से बताया। एवं महिलाओं को व्यावसायिक गतिविधि बढ़ाने,एकल उद्यमी महिला लाभार्थी को वृहद रूप में कार्य करने हेतु प्रेरित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता सहकारिता की सचिव नीलम आर्या जी द्वारा वित्तीय वर्ष 2025/26 का लेखा जोखा विस्तृत रूप से प्रस्तुत किया गया। एवं एकल उद्यमी, अल्ट्रापुवर लाभार्थियों को चैक वितरित किया गया।इस मौके पर 180 महिलाओं के द्वारा प्रतिभाग किया गया। तथा कार्यक्रम में रीप ब्लॉक स्टॉफ एवं सभी सहकारिता स्टॉफ उपस्थित रहें।