Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: एसएसजे विवि में आयोजित होगी पीएचडी की दूसरी काउंसिलिंग, जानें

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा के सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय से जुड़ी जरूरी जानकारी है।

होगी दूसरी काउंसलिंग

जानकारी के अनुसार एसएसजे विश्वविद्यालय में पीएचडी की काउंसिलिंग के बाद भी 185 सीटें रिक्त हैं। इसके लिए दूसरी काउंसलिंग आयोजित होगी। जिसमें रिक्त सीटों को भरने के लिए विवि प्रबंधन की ओर से फरवरी महीने में दूसरी काउंसलिंग कराई जाएगी। शोध एवं प्रसार निदेशालय के निदेशक प्रो. जगत सिंह बिष्ट ने कहा कि 185 सीटों पर प्रवेश नहीं हो सका है। अभी परिसर में अवकाश है। पांच फरवरी को कॉलेज खुलेंगे। इसके बाद ही पीएचडी की दूसरी काउंसिलिंग आयोजित कराई जाएगी।

Exit mobile version