Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: मल्ला महल में सजे आजीविका सरस मेले का दूसरा दिन: केंद्रीय मंत्री व डीएम ने की स्टॉल संचालकों से बातचीत, ग्रामीण उद्यमशीलता को मिला बढ़ावा

अल्मोड़ा: मल्ला महल में आयोजित आजीविका सरस मेला–2026 के द्वितीय दिवस केंद्रीय मंत्री अजय टम्टा एवं जिलाधिकारी अंशुल सिंह ने मेले में लगे विभिन्न स्टॉलों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने स्वयं सहायता समूहों एवं स्थानीय उत्पादकों से बातचीत कर उनके उत्पादों की जानकारी ली तथा स्थानीय हस्तशिल्प एवं पारंपरिक हुनर का अवलोकन किया।

सरस मेले का आयोजन

इस मौके पर केंद्रीय मंत्री एवं जिलाधिकारी ने विभिन्न स्टॉलों पर पहुंचकर प्रदर्शित उत्पादों को देखा और स्टॉल संचालकों से उनकी विशेषताओं के संबंध में जानकारी प्राप्त की। उत्पादकों ने भी अपने उत्पादों एवं कार्यों से उन्हें अवगत कराया। इस संवाद के माध्यम से स्वयं सहायता समूहों और ग्रामीण उद्यमियों को अपने प्रयासों एवं हुनर को साझा करने का अवसर मिला।आजीविका सरस मेला स्थानीय उत्पादों के प्रदर्शन एवं बिक्री के साथ ही उत्पादकों और खरीदारों के बीच सीधे संवाद का मंच बन रहा है। मेले में आने वाले लोग उत्पादों को देखने और खरीदने के साथ उन्हें तैयार करने वाले समूहों से उनकी विशेषताओं के बारे में जान सकते हैं। इससे स्थानीय उत्पादों के प्रति समझ और उनकी पहचान बढ़ाने में सहायता मिलती है। यह आयोजन स्वयं सहायता समूहों, विशेष रूप से ग्रामीण महिलाओं की उद्यमशीलता को प्रोत्साहित करने तथा पारंपरिक कौशल को बाजार से जोड़ने का माध्यम है।

रहें उपस्थित

इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी रामजीशरण शर्मा, अपर जिलाधिकारी युक्ता मिश्र सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

Exit mobile version