Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: जंगल में धधकती आग देख खुद मोर्चा संभालने उतरे ASP, वनाग्नि फैलाने वालों को दी खुली चेतावनी

अल्मोड़ा: अल्मोड़ा में दिनांक 21.05.2026 को अपर पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा हरबन्स सिंह द्वारा क्षेत्र भ्रमण के दौरान रिची से लगभग 02 किलोमीटर भतरौजखान की ओर जंगल पर आग देखी गई, जो लगातार तेजी से फैल रही थी। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए अपर पुलिस अधीक्षक द्वारा अपने हमराही हेड कांस्टेबल दीपक पांडे एवं कांस्टेबल अभिजीत टम्टा के साथ मिलकर हरे पत्तेदार पेड़ों की टहनियों से आग को पीट-पीटकर बुझाने का कार्य किया।

बुझाई आग

इसके साथ ही जंगल में फैली सूखी पत्तियों एवं ज्वलनशील सामग्री को एकत्रित कर हटाया गया। इस संबंध में संबंधित फायर स्टेशन को अवगत कराया गया। अल्मोड़ा पुलिस द्वारा आमजन से अपील की गई है कि जंगलों में आग लगने की किसी भी सूचना की जानकारी तत्काल प्रशासन, पुलिस अथवा फायर सर्विस को दें तथा वनाग्नि रोकथाम में सहयोग करें। साथ ही चेतावनी दी गई है कि यदि कोई व्यक्ति जानबूझकर जंगलों में आग लगाते अथवा इस प्रकार की लापरवाही करते हुए पाया गया, तो उसके विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

Exit mobile version