Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: सुकून की तलाश: मध्य पूर्व में तनाव के बीच यह पर्व मनाने अल्मोड़ा पहुंचे इजरायली पर्यटक

अल्मोड़ा: मध्य पूर्व में जारी युद्ध और अशांति के बीच, बड़ी संख्या में इजरायली पर्यटक शांति की तलाश में अल्मोड़ा की खूबसूरत वादियों के बीच पंहुच रहें हैं।

खुबसूरत वादियों में पंहुचे पर्यटक

मिली जानकारी के अनुसार जिसमें इन दिनों कसार देवी और आसपास के क्षेत्रों में 120 से अधिक इजरायली नागरिक अपना प्रमुख धार्मिक पर्व ‘पासओवर’ मनाने के लिए एकत्रित हुए हैं। यहूदी धर्म में ‘पासओवर’ पर्व मिस्र की गुलामी से मुक्ति और स्वतंत्रता के प्रतीक के रूप में एक सप्ताह तक मनाया जाता है। इजरायली पर्यटक एरियल ने बताया कि यहाँ की पहाड़ियाँ उन्हें सुकून देती हैं और युद्ध के तनाव से दूर वे यहाँ सुरक्षित महसूस कर रहे हैं। यहाँ वे पारंपरिक ‘सेडर’ भोज और विशेष अनुष्ठानों के जरिए अपनी संस्कृति से जुड़े हुए हैं।

सुरक्षा के कड़े इंतजाम

​मध्य पूर्व के हालातों को देखते हुए स्थानीय प्रशासन पूरी तरह अलर्ट पर है। एसएसपी चंद्रशेखर घोड़के के अनुसार, संवेदनशील स्थलों पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कर सुरक्षा की विशेष निगरानी की जा रही है। जिलाधिकारी अंशुल सिंह ने बताया कि पर्यटक अक्सर 6 महीने के वीजा पर यहाँ आते हैं और कसार देवी उनका पसंदीदा जगह बन गयी है।

Exit mobile version