Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: राष्ट्रीय स्तर पर अल्मोड़ा की कविता और श्रुति का चयन, हरियाणा में बिखेर रहे प्रतिभा का जलवा

अल्मोड़ा: 68 वीं सीनियर महिला कबड्डी प्रतियोगिता में उत्तराखंड की टीम के लिए जिले की दो खिलाड़ियों का चयन हुआ है। खिलाड़ी हरियाणा में प्रतिभा का लोहा मनवा रहे हैं। खिलाड़ियों के चयन से खेल प्रेमियों में खुशी की लहर है।

हर साल  खिलाड़ियों का चयन राष्ट्रीय स्तर पर हो रहा है

  10 मार्च से हरियाणा में महिला कबड्डी प्रतियोगिता शुरू हो गई है। प्रतियोगिता में उत्तराखंड की टीम के लिए अल्मोड़ा की कविता बिष्ट और श्रुति रौतेला चयनित हुए हैं। जिला कबड्डी एसोसिएशन की ओर से हर साल ट्रायल के आधार पर दो से तीन खिलाड़ियों का चयन राष्ट्रीय स्तर पर हो रहा है।

हर्ष जताया

जिला कबड्डी एसोसिएशन के अध्यक्ष बिट्टू कर्नाटक, कबड्डी कोच प्रदीप जोशी, कोच लियाकत अली, मनोज सनवाल, कमलेश सनवाल, दीप अल्मिया, हरीश गेस्वामी, प्रदीप जोशी पूर्व राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी पूजा मेहरा, नेहा, कमला, अनामिका रौतेला आदि ने खुशी जताई है।

Exit mobile version