Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: कल से होगा मुख्यमंत्री खिलाड़ी प्रोत्साहन छात्रवृत्ति योजना के लिए चयन ट्रायल, देखें

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में जिला खेल समन्वयक नवीन वर्मा ने जानकारी दी है।

परीक्षा का आयोजन

जिसमे उन्होंने बताया है कि मुख्यमंत्री खिलाड़ी प्रोत्साहन छात्रवृत्ति योजना के लिए 14 से 23 आयु वर्ग के नगर निगम के खिलाड़ियों का शारीरिक दक्षता परीक्षण चयन ट्रायल होना है। यह परीक्षा हेमवती नंदन बहुगुणा स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित होगी। यह परीक्षा 17 से 19 अप्रैल तक होगी। जिसमे 17 अप्रैल को बालकों की परीक्षा होगी। 18 अप्रैल को बालिकाओं और 19 अप्रैल को टाई वाले बच्चों की परीक्षा होगी।

Exit mobile version